Kanpur Collectorate News : जल्द ही कलेक्ट्रट के कार्यालय आपको नए लुक में मिलेगा। जनता की सुविधा और भटकने से बचने के लिए पहली मंजिल में बना संयुक्त कार्यालय का रेनोवेशन का बजट पास हो गया है।
करीब 17 लाख में 15 चैंबर बनाए जाएंगे, जिसमें बाबुओं के बैठने की सुविधा होगी, जिससे उनके कार्य में सुविधा और गोपनीयता बनी रहे। सभी चैंबर के बाहर बाबू का नाम और पद लिखा जाएगा, जिससे जनता को इधर उधर न जाना पडा।
गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट आने वाली जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो यह प्राथमिकता है। संयुक्त कार्यालय को नया लुक दिया जा रहा है। कार्यालय में बाबुओं के लिए चैंबर बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए पिंक टायलेट का निर्माण कराया जा रहा है। वॉटर कूलर की संख्या भी बढाई गई है।
क्यों बनाया जा रहा चैंबर (Kanpur News)
कलेक्ट्रेट स्थित पहली मंजिल का संयुक्त कार्यालय जल्द ही बदला हुआ नजर आना वाला है। इसके लिए 17 लाख 22 हजार रूपये आवंटित हुए हैं। बडे से हॉल में 15 चैंबर बनाए जाएंगे, जिसमें कार्यालय के बाबू बैंठेंगे। गर्मी को देखते हुए हॉल में एसी लगाया जाएगा, फ्लोर में टाइल्स लगाई जाएगी।
कार्यालय व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और कार्यकुशल बनाने के उद्देश्य से बाबुओं के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना तथा कार्य में गोपनीयता और एकाग्रता सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों के अनुसार, नए चैंबर बनने से न केवल कार्य की गति में सुधार होगा, बल्कि कर्मचारियों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा। इसके साथ ही कार्यालय में आने वाले आम लोगों को भी सुविधा होगी, जिससे उनके कार्य समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरे हो सकेंगे।
अतिरिक्त वॉटर कूलर लगाए
भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाली जनता की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा दो अतिरिक्त वॉटर कूलर लगाए गए हैं। परिसर में शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ और तापमान को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नए वॉटर कूलर लगने से लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें तुरंत ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सभी वॉटर कूलर नियमित रूप से साफ-सफाई और रखरखाव के तहत संचालित होते रहें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

