KANPUR COLLECTORATE NEWS : कलेक्ट्रेट में तीन कनिष्ठ लिपिकों को अयोग्यता के कारण डिमोट कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर दिया गया है। दो दफा टंकण (Typing) की हुई परीक्षा में फेल होने के बाद यह कार्यवाही की गई।
डीएम ने पकडा शिक्षका का फर्जीवाडा
यह तीनों मृतक आश्रित के अंतर्गत मिली नौकरी में नियुक्त किए गए थे। अफसर ने बताया कि टाइपिंग परीक्षा में फेल होने के बाद तीनों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है। KANPUR NEWS
कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी
डीएम कैंप ऑफिस में तैनात प्रेम नाथ यादव, कलेक्ट्रेट में तैनात नेहा श्रीवास्तव और अमित कुमार यादव की ज्वाइनिंग मृतक आश्रित के अंतर्गत हुई थी। शासन के नियमानुसार एक साल में टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। एक साल पहले हुए टेस्ट में तीनों फेल हो गए थे। इसके बाद करीब डेढ महीने पहले इनका फिर से टेस्ट हुआ जिसमें यह फेल हो गए। अब प्रशासन ने तीनों को डिमोट करते हुए चतुर्थ श्रेणी में नियुक्त किया है।

