KANPUR CRIME NEWS : फीलखाना में होजरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गंगा बैराज के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने घायल हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस तमंचा बरामद किया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
ADM न्यायिक, अपर नगर आयुक्त, मंडी सचिव, खनन अधिकारी, DEO को कारण बताओ नोटिस
ADCP पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी विशाल के बिठूर से गंगा बैराज की ओर जाने की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी गंगा बैराज की ओर भागने लगा, जहां उसकी स्कूटी फिसल गई, जिस पर वह झाड़ियों में छिपने लगा।
KANPUR NEWS : बारिश से पहले नालों की सफाई, नाव-गोताखोर की संख्या बढ़ाने के निर्देश
Ursula Hospital News : DM का छापा, 22 डॉक्टर समेत 32 कर्मचारी नदारद
पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में विशाल के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तमंचा, स्कूटी बरामद कर आरोपी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।
अब जानिए पूरा प्रकरण
सिरकी मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया (hosiery businessman Vijay Chaurasia) की शुक्रवार शाम सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सवाई सिंह का हाता के जर्जर मकान की सीढि़यों पर मिला था। वह घटना से पूर्व अपनी दुकान पर थे। उन्हें सामने के रस्टोरेंट संचालक का बेटा विशाल गुप्ता स्कूटी से बिठाकर हाते के पास ले गया। सीसीटीवी कैमरे में हत्या के बाद भी वह अकेले की जाता हुए नजर आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरबंश मोहाल समेत अन्य थानों का फोर्स लगाया गया था।

