Kanpur Ghatampur News : घाटमपुर कस्बे में रविवार को महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव (Shiva Baba) की अदभुत शिवबरात में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
नगर के पुराने अस्पताल रोड के बारीश्वर महादेव मंदिर से उठी भूत प्रेत समेत शिवबरात मां कूष्माण्डा देवी मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियों व भक्तों के हुजूम के साथ पहुंची। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से प्रशासनिक अफसरों ने कमान संभाली रही। Kanpur News
KANPUR GHATAMPUR NEWS : करोड़ों रुपये की ग्राम सभा भूमि- माफियाओं से मुक्त
SDM घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि शिव बारात में काफी संख्या में भक्त (Shiva devotees) रहे।
वहीं भगवान शिव व पार्वती के विवाह के हुए मंचन के दौरान भीड़ बम भोले के जयकारे लगाने लगी। शिवमय हुई हजारों लोगों की भीड़ के बीच भगवान शिव व पार्वती के जयमाल व विवाह मंचन के साथ उनका तांडव नृत्य देखने के लिए भीड़ कई बार बेकाबू हुई।
अदभुत शिवबरात के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान भक्तों ने फूल बरसाने के साथ जगह-जगह उनका स्वागत किया। शिव पार्वती विवाह संपन्न होने के बाद बरात वापस लौटी। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई मुख्य चौराहे पहुंची। वहां स्वागत आदि होने के बाद मूसानगर रोड होती हुई नगरपालिका रोड से वापस बारीश्वर मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
70 साल पुराना विवाद खत्म, 20 करोड़ की 20 बीघा जमीन पर केडीए का हक

