KANPUR GOOD NEWS : सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जनसुलभ बनाने की दिशा में जिले में अन्नपूर्णा योजना को गति मिल गई है।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 45 न्याय पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन (Annapurna Bhavans) निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी है। भवन बनने के बाद कोटेदार अपने घर या निजी स्थान से राशन वितरण नहीं कर सकेंगे। राशन का भंडारण और वितरण निर्धारित अन्नपूर्णा भवनों से ही किया जाएगा।
KANPUR IGRS RANK NEWS : 75 जिलों में 68वीं रैंक, सात अंक गिरी
ADM Finance विवेक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। भवन बनने के बाद राशन का भंडारण और वितरण इन्हीं केंद्रों से होगा।

अन्नपूर्णा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी राशन की दुकानों के लिए माडल भवन बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब 8.46 से 8.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इन भवनों को केवल राशन वितरण केंद्र ही नहीं, बल्कि सहज जन सेवा केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाएं और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
तीन प्रतिष्ठानों का संचालन बंद, एक को नोटिस
जिला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम पंचायत की 400 वर्ग मीटर भूमि खाद्य एवं रसद विभाग को आवंटित की जा रही है। इसमें लगभग 60 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में राशन वितरण कक्ष बनाया जाएगा, जबकि शेष भूमि पर खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण के लिए गोदाम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन में लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था, महिला एवं पुरुष शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

