Kanpur Hallett Hospital News : कानपुर Lala Lajpat Rai Hospital (Hallett Hospital) में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया।
शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला।
डीएम का तड़के रैन बसेरे में छापा
सड़क हादसे में घायल के इलाज को अस्पताल ने किया इनकार तो होगी कडी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा- कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, लापरवाही करने पर जूनियर डॉक्टर हिमांशु मौर्य, स्टाफ नर्स सन्नी सोनकर, वार्ड आया रहनुमा को सस्पेंड कर दिया गया है।
इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले तीन जूनियर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। इस पर डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। गलती हो गई।

