KANPUR IGRS NEWS: आईजीआरएस रैंक का “बेड़ा गर्क’ करने वाले विभागों को एडीएम सिटी ने नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
प्रशासनिक अफसरों के काफी प्रयास के बाद भी कुछ विभागों की लापरवाही का खामियाजा जिले की साख पर पड रहा है।
कुछ विभाग शिकायकर्ता से बिना सम्पर्क निस्तारण कर रहे हैं, जिससे निगेटिव फीडबैक आ रही है। अब उन विभागों को लेटर जारी कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।
सोनभद्र के हाथीनाला में ट्रक-डंपर आमने-सामने भिड़े
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कुछ विभागों की लापरवाही के चलते रैंक प्राभावित हो रही है।
एएसडीओ सदर मनीष कुमार बिल्हौर एसडीएम बनाए गए
आईजीआरएस रैंक में सुधार को लेकर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। एक अप्रैल से सात अप्रैल तक कुछ विभागों की समीक्षा की गई तो शिकायत निस्तारण की पोल खुल गई। शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया तो संतुष्ट फीडबैक जीरो मिला। अब इन विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
KANPUR S.I.R. NEWS : अब जिले में कुल 28.51 लाख मतदाता
विभाग कुल प्राप्त फीडबैक संतुष्ट फीडबैक
- केडीए उपाध्यक्ष 15 0
- केडीए सचिव 21 0
- एसडीएम सदर 1 0
- TEHSILDAR नर्वल 1 0
- जिला पंचायत राज अधिकारी 2 0
- सहायक विकास अधिकारी भीतरगांव 4 1
- एसडीएम बिल्हौर 3 2

