KANPUR NARWAL TEHSIL NEWS : नर्वल एसडीएम विवेक मिश्रा ने गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में प्रगति जानने के लिए कई गांवों में ग्राम सचिवालयों का औचक निरीक्षण किया।
तीनों जगह पंचायत सहायक गायब मिले। एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ सरसौल ने एडीओ पंचायत भीतरगांव को स्पष्टीकरण जारी किया है। SDM NARWAL विवेक मिश्रा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। कार्य में कर्मचारियों की | लापरवाही मिली है। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
KANPUR SADAR TEHSIL NEWS
34 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे Irfan Solanki
SDM विवेक मिश्रा ने ग्राम सचिवालयों का औचक निरीक्षण किया। गांव रातेपुर में कैंप में पंचायत सहायक गैरहाजिर पाए गए। बताया गया कि घर में किसी के बीमार होने के कारण आज लीव पर हैं, कल से उपस्थित होकर सुचारु रूप से कार्य करने को निर्देशित किया गया।
प्रभारी मंत्री Yogendra Upadhyay ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा
’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’
टौंस गांव में पंचायत घर बंद मिला, पंचायत सहायक और सचिव को पंचायत घर कार्य अवधि में गैरहाजिर होने के कारण स्पष्टीकरण के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया। बरईगढ़ गांव में लेखपाल मिले, पंचायत सहायक के द्वारा इस ग्राम में भी आज फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य नहीं किया जाना पाया गया। सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि पारिवारिक रजिस्ट्र, फॉर्मर रजिस्ट्रेशन संबंध में प्रतिदिन कैंप लगाना सुनिश्चित करें।

