Kanpur NEET-UG Exam : NEET-UG का री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 41 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। कुल 20,505 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 19,042 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1,463 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई।
तापमान 42 डिग्री पहुंचा, अगले 24 घंटे भीषण गर्मी का अलर्ट
सभी जगह बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के दौरान पुलिस बल, एलआईयू और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, प्रवेश-निकास द्वारों सहित पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

