Kanpur News : 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, अभिनव पाठक द्वितीय एवं प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में नियति शर्मा प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय एवं तान्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में शुभी पाल प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय एवं प्राची श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।
DM के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का
400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका सिंह, जूनियर बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी एवं सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं।
युवा कल्याण विभाग द्वारा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 19 से 21 दिसम्बर 2025 तक एस.ए.एफ. ग्राउंड, अरमापुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दसवें एवं अंतिम चरण का शुभारंभ विधायक गोविंद नगर सुरेन्द्र मैथानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, शॉटपुट एवं अन्य खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में श्लोक कुमार प्रथम, अंश चौहान द्वितीय एवं कार्तिक मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में कार्तिकेय प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय एवं सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में प्राची श्रीवास्तव तथा सीनियर बालिका वर्ग में आराध्या यादव प्रथम स्थान पर रहीं।शतरंज जूनियर बालक वर्ग में शिवांश शर्मा प्रथम एवं अन्य शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में सिमरन झा प्रथम एवं शिवांगी झा द्वितीय स्थान पर रहीं।
शतरंज सीनियर बालक वर्ग में अरुण प्रताप सिंह प्रथम एवं संजीव कुमार मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। शॉटपुट सब जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत यादव प्रथम एवं अनिकेत गौतम द्वितीय स्थान पर रहे।कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में विशाल दुबे की टीम प्रथम स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में सचिन की टीम प्रथम एवं प्रियम विश्वकर्मा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में सिद्धि दीक्षित की टीम प्रथम एवं आसमा परवीन की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
सब जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष की टीम प्रथम एवं अभिनव पाल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में हर्षवर्धन सिंह की टीम प्रथम एवं आदित्य की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में शुभी पाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो सब जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में आकृति कुमारी की टीम प्रथम एवं तान्या सिंह की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित (कानपुर उत्तर), भाजपा के अन्य पदाधिकारी, ADM City डॉ. राजेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल सहित माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा खेल विभाग के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

