Kanpur News : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शुक्रवार को हनुमान अंश (Hanuman Ansh) फिल्म के सुप्रसिद्ध लोकगायक सुनील लोधी (Singer Sunil Lodhi) की संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सुनील लोधी ने अपने गीतों और भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने की। singer of’Hanuman Ansh
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। संस्कृतिक प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया। तत्पश्चात मंच पर पहुंचे सुनील लोधी ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया दारी दई भजन से की। भजन के साथ ही सभागार में मौजूद विद्यार्थियों और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। CSJMU news
सुनील लोधी ने “संकट के कटईया हनुमान” सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी में लोक संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। उन्होंने “सीता राम गाइये” की प्रस्तुति से भगवान राम की भक्ति का भाव जगाया और कृष्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। Bhajans by Sunil Lodhi
सुनील लोधी की प्रस्तुतियों के दौरान सभागार में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक भजनों के साथ झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कई मौकों पर पूरा सभागार प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने लगातार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का ऐसा संगम देखने को मिला, जिससे सभागार में उपस्थित लोग भक्तिभाव बंधे नजर आये ।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रतिभा भले ही कितनी भी विपरीत परिस्थितियों में हो, उसे सामने आने से कोई नहीं रोक सकता। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर सुनील जी ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे देश में अपना नाम कमाया है जन्माध सूर होने के बावजूद उनकी आवाज की धमक आज पूरे देश में गूंज रही है। यह उनकी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिणाम है। ऐसी प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने लोकगायक सुनील लोधी को 21 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया।
सुनील लोधी के मामा रोहित साहू, विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश मिश्रा, सहायक कुलसचिव प्रमोद मिश्रा, सरस कपूर, डीएसडब्लू प्रो अंशु यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो शशिकांत TRIPATHI, डॉ शिवांशु सचान विवि के मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

