KANPUR NEWS : मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर फूड विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की।
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह की देखरेख में सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी कर 75 हजार रुपये कीमत का 175 किलो कॉन्टीनेंटल सॉस और 200 किलो ग्रीन चिली सॉस को संदेह के आधार पर नष्ट किया।
रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, इससे बचती हैं अनगिनत जिंदगियां : डीएम
वहीं, जाजमऊ स्थित विशाल भारत इंडस्ट्रीज में कोई कर्मचारी न मिलने के कारण परिसर को सीज कर दिया गया है।
विभाग की टीम ने 13 खाद्य सामग्री के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इसमें दादा नगर से मिक्स अचार, चिली सॉस, स्नैक्स सॉस, दबौली से स्नैक्स सॉस, ग्रीन चिली सॉस, शारदा नगर से आम का अचार, लहसुन अचार, जूही से नॉन फ्रूट बिनेगर, ग्रीन चिली सॉस, कॉन्टीनेंटल सॉस, सरसों का तेल, बिनेगर व आम का अचार का नमूना लिया है।

