KANPUR NEWS : कानपुर में घंटाघर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर लगे भीषण जाम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा (Additional Police Commissioner Dr. Vipin Tada) फंस गए।
मौके की स्थिति देखने पर वे उस समय नाराज हो गए। वहीं, संबंधित चौकी प्रभारी नयागंज और सुतरखाना ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने के बजाय चौकी में बैठकर आराम फरमा रहे थे।
7 से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना
चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था के बीच राहगीर जाम में फंसकर व्यवस्था को कोस रहे थे। शिथिलता बरतने के कारण जोन ट्राफिक इंस्पेक्टर-रविन्द्र कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज (सुतरखाना)- सुमित कुमार, चौकी इंचार्ज (नयागंज)- कामेश राज, को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया
डीएम ने चार संविदाकर्मियों को किया बर्खास्त
शिकायतकर्ता से संपर्क न करने और लापरवाह 16 विभागों को नोटिस
अधिकारी लगातार चला रहे हैं अभियान इस दौरान DCP यातायात रविंद्र कुमार फोर्स के साथ जाम खुलवाने में जुट गए थे। शहर में जाम ना लगे इसको लेकर लगातार कमिश्नरी के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। ऐसे में लापरवाही पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

