KANPUR NEWS: लखनऊ में कोचिंग में हुए हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने कोचिंग हब काकादेव में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। KANPUR NEWS
सोमवार को केडीए की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया और मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को खाली कराकर सील कर दिया।
चार अलग अलग जोन में हुई कार्रवाई
केडीए (KDA) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चलाए गए अभियान में जोन-1 में तीन, जोन-2बी में पांच, जोन-3 में तीन तथा जोन-4 में पांच संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रथम चरण में कुल 22 संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जबकि आगे भी चिन्हीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा।
लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें
यह संस्थान हुए सील
सील किए गए प्रमुख संस्थानों में फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, महेंद्रा तथा केमिस्ट्री वाले संजीव राठौर सहित कई चर्चित कोचिंग संस्थान शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों को खाली कराया और उसके बाद सील लगा दी। फिलहाल केडीए ने स्पष्ट किया है कि मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चिन्हित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

