KANPUR NEWS : कैंट में बन रहे सद्भाव मण्डप में शासन से पूरी धनराशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर अब एक महीने का अल्टीमेटम अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक (Minority Welfare Department Director) अंकित कुमार अग्रवाल ने संबंधित संस्थान को दिया है।
निदेशक ने निर्माणाधीन सद्भाव मण्डप ;और वर्किंग वुमेन हास्टल का निरीक्षण किया। सदभाव मण्डप निर्माण कार्य की देरी पर कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर नाराजगी जताई।
आयुर्वेद हमारी साझी धरोहर, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का आधार : डीएम
निदेशक ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर कार्य एक महीने में पूरा नहीं होता हैं तो सम्बन्धित फर्म व ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारीए कार्यदायी संस्था उप्र वक्फ विकास निगम लि के अवर अभियन्ता फैजान अहमद व सम्बन्धित ठेकेदार उपस्थित रहे।
14 IAS officers transferred in UP
आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- CM Yogi Adityanath
सर्किट हाऊस के सभागार में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के समस्त स्टाफए राज्यानुदानित मदरसों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के साथ विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में निदेशक ने समीक्षा बैठक की।
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
LUCKNOW NEWS : लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ
मदरसों के प्रधानाचार्य व प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि छात्रध्छात्राओं की फीडिंग यू.डायस व प्रेरणा पोर्टल पर शत प्रतिशत सुनिश्चित करा ली जाये जिससे शासन एमडीएम निशुल्क पुस्तकए डीबीटी के माध्यम से ड्रेस को धनराशि आदि का लाभ मिल सके।
निदेशक ने छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पात्र छात्रों का डाटा समय पर देने का आदेश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दिया है। उप्र अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिम्टेड द्वारा संचालित टर्मलोन, मार्जिन मनी, शैक्षिक ऋण योजनान्तर्गत वितरित ऋणों की बकाया धनराशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ यह भी निर्देशित किया गया कि ऐसे बकायेदार जो बड़े डिफाल्टर हैंए उनके लिए आरसी निर्गत किये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये।

