KANPUR NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर (DM Mahendra Singh Tanwar) की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एवं विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। KANPUR NEWS
यूपी भाजपा प्रदेश मंत्री के हाथ-पैर बांधकर 50 लाख की लूट
जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को शासकीय पत्रावलियों एवं कार्यों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग स्वयं करें तथा ई-ऑफिस संचालन के लिए ऑपरेटरों पर निर्भर न रहें।
बैठक में सितंबर एवं अक्टूबर माह की विभागवार प्रगति की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मत्स्य विभाग, जल निगम, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न कार्यालयों में ई-ऑफिस पर 10 से भी कम पत्रावलियां संचालित की गईं।
जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को ई-ऑफिस पर पत्रावलियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा में विभागवार प्रगति का आकलन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस संचालन, ऑनलाइन पत्रावलियों के निस्तारण अथवा डिजिटल सिग्नेचर के उपयोग में कठिनाई आ रही है, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए, जिससे सभी विभागों में ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिंदु लता सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

