KANPUR NEWS : फर्जी अंकतालिका और डिग्री के मामले में कानपुर पुलिस सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) पहुंची। जहां पुलिस ने विवि के रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक से पुराने मामलों को लेकर जानकारी प्राप्त की।
वहीं, वर्तमान फर्जीवाड़े के मामले में विवि से कुछ अहम जानकारियां बटोरी। हालांकि पुलिस ने अभी तक फर्जी अंकतालिका या डिग्री को सत्यापन के लिए नहीं दिया है। विवि में चर्चा रही कि इस फर्जीवाड़े में जांच कर रही एसआईटी के साथ ही पुरानी तीन SIT को भी जोड़ दिया गया है।
CSJMU के नाम पर चल रहीं पांच फर्जी वेबसाइट
विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि कानपुर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट व डिग्री के गैंग का खुलासा किया था। जिसमें बड़ी संख्या में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की डिग्रियां व अंकतालिकाएं मिली थी। कानपुर पुलिस जांच के लिए विवि आई थी। टीम ने विवि व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही, अन्य बारीकियां भी समझने का प्रयास किया है।
यौन शोषण के आरोप पर अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब आया
भाजपा विधायक 5 लाख की घूस लेते पकड़े गए
UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट
कुलपति ने कहा कि पुलिस को कुछ बाबू व कर्मचारियों पर संदेह है। जिसको लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। वहीं, विवि की ओर से फर्जी मार्कशीट के मामले में दर्ज कराए गए पुराने तीन प्रकरणों को भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है। जिस कारण पिछले प्रकरणों में आरोपितों से एक बार फिर पुलिस पूछताछ कर सकती है।
रेस्टोरेंट्स 7,00,00,00,00,000 रुपये की ”बिरयानी टैक्स’ ‘डकार’ गए
आशुतोष ब्रह्मचारी की FIR में क्या-क्या लिखा है?
जेल में बंद अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर
पुलिस ने फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनाने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। जिसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री व अंकतालिकाएं मिली हैं। इस खुलासे विवि में हड़कंप मचा है।

