KANPUR NEWS : मानकों की अनदेखी और बिना रजिस्ट्रेशन चल रही कोचिंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए अग्निशमन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और बिजली विभाग की टीम आपस में समन्वय स्थापित विशेष अभियान चलाए। वहीं, कोचिंग संचालकों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन 7607642442 बनाई गई है। हर कार्य दिवस में सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच कोचिंग संचालक अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे।
गोरखपुर में जिला अस्पताल से सिपाही ने बच्ची को अगवा कर की दरिंदगी
एडीएम सिटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला में संचालित कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था, सुरक्षा और नियम को लेकर आवश्यक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, केस्को के अधिशाषी अभियंता, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नामित नोडल अधिकारी डॉ. श्याम मिश्रा ने हिस्सा लिया।
ADM सिटी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान अनिवार्य रूप से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें। आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक मजबूती को सुनिश्चित किया जाए। बिना वैध अनुमति या पंजीकरण के संचालित हो रहे कोचिंगों के खिलाफ अभियान चलाएं, जिसको लेकर तीनों विभाग मिलकर कमेटी गठित करें। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों से मानक का पालन करने और अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर जिले में विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने सर्वोदय नगर स्थित न्यू डिस्कवर एकेडमी, जिंटेक्स एकेडमी, पांडु नगर स्थित जेई डाटा एक्सपर्ट, काकादेव स्थित जेनिथ एकेडमी, ग्लोबल करियर एकेडमी, आरएस इंस्टीट्यूट, ड्रीम्स नीट इंस्टीट्यूट, ओमेगा इंस्टीट्यूट आदि का सभी मानकों पर निरीक्षण किया गया।

