KANPUR NEWS : प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की नसीहत दी गई है। मौसम विभाग की जारी पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में आंधी.तूफान, तेज वर्षा एवं आकाशीय विद्युत की प्रबल संभावना है।
40 घंटे से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश
एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश से कोई जनहानि न हो इसको लेकर आपदा विभाग सतर्क है। बाढ चौकियों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
कानपुर के 60 होटल-रेस्त्रां में छापेमारी
प्रशासन ने एडवाइजरी जारी
भारी बारिश / आंधी-तूफान / आकाशीय विद्युत से बचने के उपाय (क्या करें-क्या न करें):-
आवश्यकता होने पर ही घर से निकले।
कार / बस या बंद वाहन में यात्रा कर रहें तो सुरक्षित स्थान देखकर रूक जायें।
टिन की छतों / धातु की पादरों / होर्डिंग्स आदि संरचनाओं से दूर रहें।
क्षतिग्रस्त मकान, कमजोर संरचना, पेड़, मोबाइल टॉवर, बिजली के खम्भे, हाई टेंशन लाइन से दूर रहें।
टूटी विधुत लाइनों, क्षतिग्रस्त संरचनाओं, सडकों और टूटे वृक्षों सें सावधान रहें।
पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
पेड़ के नीचे शरण न लें।
सचेत ऐप / दामिनी ऐप डाउनलोड करके मौसम की जानकारी ले सकते हैं।
किसी जानकारी हेतु इमरजेन्सी सेन्टर / कन्ट्रोल रूम 0512-2985077, 1077, 9467402997 पर सूचना ले सकते हैं।
रेडियो/टेलीविजन पर मौसम की जानकारी लेते रहें।
तालाब, नदीयों के पास न जायें और जलभराव वाले क्षेत्रों से भी दूर रहें।
आवश्यक टॉर्च, बैटरी और दवाइयाँ अपने पास रखें।
*घर की खिड़कियाँ, दरवाजे तथा छत पर रखी ढ़ीली वस्तुओं को सुरक्षित कर लें।
गैस सिलेंडर, बिजली तथा पानी की मुख्य लाइन की जानकारी रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत बंद किया जा सके।
बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें।
अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर ही विश्वास करें।
बिजली कड़कने के समय मोबाइल चार्जिंग, टीवी, फ्रिज तथा अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें।
यदि घर में पानी भरने लगे तो तुरंत ऊँचे एवं सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।
बरसात के समय नंगे पैर बाहर न निकलें।
मोटरसाइकिल या साइकिल से यात्रा करने से बचें।
किसी भी दुर्घटना, पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने अथवा जलभराव की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
घर की छत पर रखे गमले, टीन, ईंट आदि सामान को अच्छी तरह बांध दें, ताकि तेज हवा में गिर न सकें।
बारिश या तूफान समाप्त होने तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

