KANPUR NEWS : CHC घाटमपुर में ‘वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स’ (WHP) संस्था द्वारा ब्लॉक लेवल पर ToT (ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस ट्रेनिंग सेशन की अध्यक्षता MOIC डॉ. पवन सचान ने की, जिसमें BCPM अल्का जी, BPM अनिल और NTEP स्टाफ STS कपिल जी भी शामिल हुए। साथ ही, ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर्स, RBSK MO, CHO, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
सेशन के दौरान, WHP के DPC आनंद जी ने प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली TB (पीडियाट्रिक TB), TB के लक्षणों और संकेतों, आशा संगिनियों, RBSK MOs, CHOs और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भूमिकाओं व जिम्मेदारियों, और ‘प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB रेफरल फॉर्म’ के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे AAM लेवल पर आशा संगिनियों और AWW सुपरवाइजर को QR कोड रेफरल फॉर्म के बारे में प्रशिक्षित करें, ताकि बच्चों में संभावित TB (प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB) के मामलों को समय पर रेफर किया जा सके। सभी प्रतिभागियों से यह भी कहा गया कि वे TB के लक्षणों वाले बच्चों को आगे की जांच के लिए CHC घाटमपुर रेफर करने की प्रक्रिया को अधिकतम स्तर तक सुनिश्चित करें.

