KANPUR NEWS: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा कानपुर क्लब में आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार और उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता में Fortune, Ahana, Kanishk, Tulip और Regency टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों के बाद खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मैच देर रात तक दर्शकों को रोमांच से बांधे रहे।
IMA पदाधिकारियों ने कहा—“इस तरह के खेल आयोजन चिकित्सकों के व्यस्त जीवन में ऊर्जा और संतुलन लाते हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपसी समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।” IMA Cricket Tournament
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत
मैन ऑफ द मैच: डॉ. अभिनव सेंगरमैन ऑफ द टूर्नामेंट: डॉ. सौरभ सक्सेना बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: डॉ. अभिनव सेंगर
सेमीफाइनल में Fortune XI का दम
सेमीफाइनल मुकाबले में Fortune XI ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 162/9 रन बनाए। मनीष यादव (23), मानव लूथरा (28), निशांत सक्सेना (21) और अनुराग राजौरिया (18*) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में Regency XI की टीम 12.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। अभिजीत सचान (51) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। Fortune XI ने 45 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। Tulip Eleven
चंदौली एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम पर दर्ज कराया मुकदमा
क्या कोविड के बाद आ रहा है सबसे बड़ा ‘LOCKDOWN’?
फाइनल में Tulip XI का दबदबा
फाइनल मुकाबला Tulip XI और Fortune XI के बीच खेला गया, जिसमें Tulip XI ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12.5 ओवर में 144 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी Fortune XI, Tulip के गेंदबाज डॉ. अभिनव सेंगर की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। सेंगर ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके और Fortune XI को 14 ओवर में 94 रन पर समेट दिया।इस तरह Tulip XI ने 50 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
आईएमए के अनुसार इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के बीच खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस सफल आयोजन में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल जज्बे की सराहना की गई।

