KANPUR NEWS : नगर निकाय अपनी आय बढ़ाने के लिए नए स्रोत विकसित करें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।
DM Mahendra Singh Tanwar ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकायों की आय बढ़ने से नागरिक सुविधाओं के विकास और उनके रखरखाव की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
सड़क मरम्मत की रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी : DM
DM ने सभी अधिशासी अधिकारियों को गृहकर जमा करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अपने कर आधार (टैक्स बेस) का विस्तार करें तथा राजस्व के नए स्रोत विकसित करने पर विशेष ध्यान दें, जिससे निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हो सके।
स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए DM ने घरों से कूड़ा संग्रहण, उसके परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में नियमित साफ-सफाई के साथ प्रभावी कूड़ा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
यूपी में सात IAS अफसरों का ट्रांसफर
DM ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निकायों में पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट की स्थिति में सुधार लाने पर जोर दिया। साथ ही बिल्हौर में गोशाला की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा।
बैठक में CDO अभिनव जे. जैन, ADM CITY सौरभ सिंह, नगर पालिका परिषद घाटमपुर एवं बिल्हौर तथा नगर पंचायत शिवराजपुर एवं बिठूर के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
Allahabad High Court News : 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश

