KANPUR PGT EXAM NEWS : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को कानपुर के 26 परीक्षा केंद्रों पर पीजीटी परीक्षा (PGT EXAM NEWS) आयोजित की गई।
दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में परीक्षा दोनों पालियों को मिलाकर कुल 22,253 अभ्यर्थियों में से 7,708 ने परीक्षा दी, जबकि 14,545 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। करीब 64 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई है। KANPUR NEWS
बिरहाना रोड में सर्राफ से सीबीआई अधिकारी बन 13 लाख के गहनों की टप्पेबाजी
प्रथम पाली पंजीकृत अभ्यर्थी – 10384
उपस्थित-3701
अनुपस्थित– 6683
द्वितीय पाली पंजीकृत अभ्यर्थी – 11869
उपस्थित – 4007
अनुपस्थित – 7862
सुबह 9:30 बजे शुरू हुई पहली पाली की परीक्षा में 10,384 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से केवल 3,701 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 6,683 अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई दूसरी पाली में 11,869 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें 4,007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7,862 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। PGT EXAM NEWS
आईजीआरएस रैंकिंग में 75 जिलों में 60वीं रैंक
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई स्तरों पर सघन चेकिंग और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी अंतिम समय तक अपने विषयों की तैयारी करते नजर आए। दोनों पालियों की परीक्षा में करीब एक घंटे पहले से प्रवेश शुरू कर दिया गया था।

