KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सदर तहसील में लेखपाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। एक ओर शासन ने अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है,
एसडीएम सदर के स्थानांतरण कराने पर डटे लेखपाल, कलमबंद कार्य बहिष्कार
वहीं दूसरी तरफ लेखपाल संघ ने अपनी मांगें और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तबादले की मांग को लेकर शुक्रवार को नर्वल, घाटमपुर व बिल्हौर तहसील के लेखपाल संघ अपने-अपने SDM को ज्ञापन सौंपेंगे। मांग पूरी न होने पर शनिवार से सभी तहसील में लेखपाल हड़ताल पर रहेंगे।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को अफसरों ने वार्ता के लिए बुलाया है, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय हो सकेगी।
वहीं एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि नोटिस जारी की गई है।
UP PCS Transfer : पीसीएस अधिकारियों के तबादले
सदर तहसील के लेखपाल संघ के पदाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि बार-बार की शिकायतों और मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होती है।
पांच लेखपालों का बिना कारण वेतन काट दिया और एक लेखपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर दी। जिसको लेकर सदर तहसील के लेखपाल विरोध में कार्य बहिष्कार करने लगे। गुरुवार को भी कोई काम नहीं किया।
शासन स्तर से आए आदेश के बाद गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं SDM अनुभव सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष और मंत्री को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में लिखा है कि लेखपाल कार्य बहिष्कार समाप्त कर सरकारी कार्यों में लौटें।
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए हड़ताल जारी रखी गई तो ”नो वर्क, नो पे”के तहत वेतन रोका जाएगा। साथ ही अवैध अनुपस्थिति को ”ब्रेक इन सर्विस” मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

