KANPUR S.IR. NEWS : एसआईआर अभियान के बाद फाइनल मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है।
2025 की मतदाता सूची के मुकाबले जिले में 687201 मतदाता कम हो गए हैं। अब जिले में 28.51 लाख मतदाता ही बचे हैं। इसमे 15.35 लाख पुरुष और 13.15 लाख महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाता 110 हैं। एक अन्य मतदाता कम हो गया है।
30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 10 पर्यटकों की मौत
जिले में 28 अक्तूबर से एसआईआर अभियान चल रहा है। इसके बाद जनसुनवाई की प्रक्रिया नोटिस देकर शुरू की गई। सुनवाई के बाद अब फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार में करीब 687201 मतदाता कटे हैं।
वहीं 214947 मतदाता बढ़ गए हैं। अन्य मतदाता 111 से कम होकर 110 ही रह गए हैं। दिव्यांग मतदाता भी 2009 बढ़ गए हैं। इसी तरह से 20 साल के युवा 31070, 84 साल के 183779 और 85 से अधिक उम्र के 98 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण अभियान में मतदाता बनने के लिए 2.38 लाख लोगों ने आवेदन किया। नाम कटवाने के लिए 28.318 और संशोधन के लिए 83184 लोगों ने आवेदन किया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनल मतदाता सूची जारी हो गई हैं। मतदाता बढ़ने और घटने की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। 2.14 लाख पुनरीक्षण अभियान में बढ़े हैं।
मतदाता सूची हुई प्रकाशित, राजनीतिक दलों को सौंपी :
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिलाधिकारी ने पांच मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों व दो राज्य स्तरीय दलों को अंतिम मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई। साथ ही जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची अभियान में सहयोग के लिए जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, समस्त बीएलओ का आभार व्यक्त किया।
प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कानपुर जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,51,060 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,35,294 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 13,15,656 है। थर्ड जेंडर के 110 मतदाता हैं।
प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 23,919 दिव्यांग मतदाता हैं। 15,186 पुरुष मतदाता व 8731 महिला मतदाता हैं, जबकि दो दिव्यांग श्रेणी के मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित हैं। इसी प्रकार आयु के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के 38,053, 20-84 आयु वर्ग के 27,99,560 व 85 आयु वर्ग के 13,447 मतदाता हैं। 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 तक कुल 2,38,204 फॉर्म-6, 27,097 फॉर्म-7 व 76636 फॉर्म-8 स्वीकृत हुए।
किसी राजनीतिक दल ने नहीं की शिकायत
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि जिले में एसआईआर अभियान के दौरान किसी भी राजनीतिक दलों ने नाम कटने और बढ़ने के संबंध में कोई शिकायत नहीं की थी। लगातार बैठक कर जानकारी राजनीतिक दलों को दी जा रही थी। कही भी संशय होने पर राजनीतिक दलों को पूरी जानकारी दी गई। इसलिए किसी भी तरह का संशय नहीं हैं। पूरी तरह से नियमानुसार नाम कटे और बढ़े हैं। मतदाता बढ़ाने के लिए अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया। उसमे काफी सफलता मिली। मतदाता बढ़ाने की प्रक्रिया लगातार चलती है, इसलिए कोई भी नाम बढ़वा सकता है।
महाराजपुर में सबसे ज्यादा बढ़े व कटे मतदाता
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की महाराजपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े और कटे हैं। महाराजपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 129563 मतदाता कटे हैं। सबसे ज्यादा 39058 मतदाता महाराजपुर में ही बढ़े हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भी महाराजपुर विधानसभा में 45159 स्वीकृत किए गए थे।
महिला मतदाताओं की संख्या 111704 बढ़ी
जारी की गई मतदाता सूची में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता बढ़ गई हैं। 28.51 लाख मतदाताओं वाली वोटर लिस्ट में पुरुष से ज्यादा महिलाओं ने मतदाता बनने का क्रेज दिखाया है। पुरुष मतदाता जहां 103244 बढ़े वहीं महिला मतदाता 111704 बढ़ी हैं। महाराजपुर विधानसभा में सर्वाधिक महिला 19785 व पुरुष मतदाता 19275 बढ़े हैं।
18 से 19 साल के 31070 मतदाता बढ़े
नए मतदाता बनने में इस बार सबसे ज्यादा 18 से 19 साल के युवाओं ने क्रेज दिखाया है। पहले सिर्फ 6983 मतदाता थे। अब बढ़कर इनकी संख्या 38053 हो गई है। 31070 मतदाता 18 से 19 साल के बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर पहली बार मतदाता बने हैं। 183779 मतदाता 20 से 84 साल की उम्र के बढ़े हैं।

