LUCKNOW NEWS : जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । DM Vishak G ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।
KANPUR NEWS : घाटमपुर में 175 करोड़ के निवेश से 65 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट
तहसील मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 230 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 75 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
UP Administration News : 32 आईएएस, 26 पीसीएस अधिकारी होंगे रिटायर
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 47 में से 05 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 68 में से 07 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बीकेटी में 126 में से 30 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 230 में से 75 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 69 में से 08 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। पुलिस 71, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 01, राजस्व 286, विकास 50, शिक्षा 05, स्वास्थ्य 01, समाज कल्याण 17, नगर निगम 02 तथा अन्य 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
अतिक्रमणकर्ताओं पर FIR दर्ज कराने के निर्देश
सामाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके संबंध में शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त न करवाने के संबंध में राजस्व निरीक्षक मोहनलालगंज के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने और लेखपाल कमालपुर बिचलका को तहसील से हटाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक अन्य शिकायत जो नगर पंचायत से संबंधित थी जिसमें ग्राम अतरौली एवं डेहंवा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, के संबंध में तहसीलदार मोहनलालगंज को शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए अतिक्रमणकर्ताओं पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर ADM वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, SDM तहसील मोहनलालगंज पवन पटेल, तहसीलदार मोहनलालगंज, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

