Monsoon: देश में मानसून आ चुका है और अब यह सभी जगह धीरे-धीरे पहुंच रहा है. बारिश देश के लिए तो अच्छी होती है, लेकिन इस मौसम में घर में नमी और सीलन आने लगती है. लेकिन यह अगस्त तक खत्म हो जाती है. चलिए इसका साइंस से कनेक्शन जानते हैं. Monsoon
कानपुर में अपेक्षा के अनुरुप नहीं हो रही बारिश
अगस्त तक बदल जाता है मौसम का पैटर्न
बारिश का मौसम हर किसी को पसंद आता है, लेकिन इस वजह से मौसम में नमी और सीलन परेशान करती है. इस वजह घरों की दीवारें और लकड़ी खराब होने लगती है और घर में बदबू भी आती है. इस वजह से घर के लोग बीमार भी पड़ सकते हैं. लेकिन आपने ध्यान दिया होगा तो जुलाई के लास्ट तक या फिर अगस्त में सीलन खत्म भी हो जाती है. कई लोग इससे बचने के लिए तमाम उपाय करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता है. बारिश खत्म होने के साथ-साथ मानसून की तीव्रता खत्म हो जाती है और बारिश का पैटर्न बदल जाता है.
127 SDM का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
KANPUR NEWS : ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ सफल
क्यों खत्म हो जाती है सीलन
जून में भारी बारिश की वजह से नमी और पानी की मात्रा बढ़ जाती है, इससे सीलन की समस्या होने लगती है. वहीं जुलाई और अगस्त में बारिश का वितरण अनियमित हो सकता है और इस वजह से कुछ क्षेत्रों में बारिश ज्यादा हो सकती है और कुछ क्षेत्रों में कम हो सकती है. इसके अलावा हवा की दिशा भी बदल जाती है, जिससे कि नमी कम हो सकती है और सीलन की समस्या कम हो जाती है. सीलन खासतौर से उन घरों में आती है, जो कि अच्छी तरह से इन्सुलेटेड नहीं हैं या फिर जिनकी दीवारों में दरारें हैं.
वाष्प बनकर उड़ती है नमी
बारिश के बैद जैसे-जैसे मौसम ठीक होता है तो तापमान बढ़ जाता है, जिससे कि नमी वाष्प बनकर उड़ जाती है और हवा की दिशा नमी को सुखाने में मदद करती है. इस वजह से सीलन कम हो जाती है.
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम

