Pardeshwar Mahadev Temple : क्या आपको पता है कि देश में भगवान शिव को समर्पित एक ऐसा भी मंदिर है, जहां सबसे भारी शिवलिंग स्थित है। मान्यता है कि इस शिवलिंग की पूजा करने से साधक को सभी तरह के रोग और परेशानियां से मुक्ति मिलती हैं। आइए, इस मंदिर के बारे में जानते हैं- Pardeshwar Mahadev Temple

पारदेश्वर महादेव मंदिर क्यों प्रसिद्ध है
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पारदेश्वर महादेव मंदिर (Pardeshwar Mahadev) में विराजमान शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से साधक को कई यज्ञ का फल प्राप्त होता है। यहां अधिक सावन के महीने में अधिक भीड़ देखने को मिलती है। यहां कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि दरबार में माथा टेकने के बाद कोई भी शिव भक्त खाली हाथ नहीं जाता। मंदिर में ढाई टन पारे से निर्मित विशाल शिवलिंग स्थित है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग के दर्शन करने से ज्योतिर्लिंग, चौरासी महादेव व अनंतकोटी शिवलिंग के दर्शन से प्राप्त होता है।
इतिहास
पारदेश्वर महादेव मंदिर गुजरात के सूरत में स्थित है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसा बताया जाता है कि करीब 50 वर्षों पहले मंदिर के नजदीक एक पार्क था, जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ शिवलिंग भी विराजमान था। इसके पश्चात मंदिर का निर्माण होने के बाद सभी मूर्तियों और शिवलिंग को स्थापित किया गया। यहां रोजाना पारदेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाता है।

