Samudrik Shastra: सीने पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग भाग्य के धनी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। Samudrik Shastra
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
सभी प्रकार के भौतिक सुख
इसी वजह से इनको जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख मिलते हैं। ऐसे लोग अच्छे लीडर बनते हैं और उनकी प्लानिंग जबरदस्त होती है।
किसी भी काम को करने से पहले यह उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हैं और उसके बाद प्लानिंग बनाते हैं। प्लानिंग के साथ काम को पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस काम में इनकी मेहनत और किस्मत दोनों ही साथ देते हैं। लिहाजा सफलता उनके कदम चूमती है।
सीने में तिल होना यह भी मतलब होता है कि व्यक्ति बहुत भावनात्मक प्रकृति का है। वह प्यार करने वाला है। ऐसे लोग अपने भावनात्मक संबंधों और रिश्तों को सबसे ऊपर रखते हैं। इसी वजह से यह लोग काफी दिलदार किस्म के होते हैं।
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
मददगार होते हैं ऐसे लोग
किसी को कोई भी चीज देने में संकोच नहीं करते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। छाती के बीचों-बीच में यदि तिल हो, तो यह बताता है कि ऐसे लोग कभी रुपए-पैसे की तंगी से नहीं गुजरेंगे। मां लक्ष्मी किन पर विशेष कृपा होती है। ऐसे लोगों का अपने पार्टनर के साथ में तालमेल अच्छा रहता है।
दाईं तरफ तिल वाले होते हैं कामुक
छाती में दाएं तरफ तिल होने पर यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति में भोग विलास की भावना बहुत ज्यादा है। ऐसे लोग बहुत साहसी और निडर भी होते हैं। मगर, इनमें काम भाव ज्यादा होता है। वहीं छाती के बाएं तरफ तिल होना बताता है कि वह प्यार करने वाले लोग हैं। उन्हें प्रेम और करुणा के मामले में ऊपर रखा जा सकता है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ में कभी दगाबाजी नहीं करते हैं।
दोनों तरफ तिल वाले होते हैं भाग्यशाली
जिन लोगों की छाती में दोनों तरफ तिल होते हैं, वो अक्सर भाग्यशाली, बुद्धिमान, अपने जीवन में सफल और नेतृत्व क्षमता करने वाले लोग होते हैं। यदि सीने में लाल रंग का तिल बना हो, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति अपने जन्म स्थान से दूर या विदेश में यात्राएं करेगा। वहां काम करने पर उनको सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी।
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

