Sawan 2026 : सावन(Sawan) बहुत ही पवित्र और खास महीना है। विशेष रूप से इस महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। यदि आप इस महीने शिव के प्रिय बेलपत्र से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन में उन्नति देखने को मिल सकती है। Sawan 2026
जरूर करें ये काम
सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा कर उन्हें बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में घर में बेल का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और साधक को धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।
बना रहेगा सुख-समृद्धि
लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए सावन के महीने में 108 बेलपत्र लेकर उनपर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखें। इसके बाद इन बेलपत्रों को शिवलिंग पर अर्पित कर दें। यह उपाय आपको लगभग 31 दिनों तक करना है। इस उपाय को करने से साधक के जीवन में सुख-शांति का वास बना रहता है।
सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग को स्नान कराएं और कम-से-कम 05 बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। पूजा के बाद इन बेलपत्रों को ओम नमः शिवाय लिखकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको महादेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है, जिससे धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।

