Sawan 2026 : मान्यताओं के अनुसार, सावन (Sawan month 2026) भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ महीना माना गया है। इस दौरान शिवजी धरती पर आते हैं और अपने सभी भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार का व्रत रखते हैं। Sawan 2026

गलती से भी न करें अनदेखा
इस माह के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं, जिसे गलती से भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। हालांकि अगर आप व्रत न भी कर रहे हों, तो भी आपको इस माह के नियम का पालन जरू करना चाहिए, जो इस प्रकार है –
क्या करें?
सुबह जल्दी उठें
मंदिर को प्रतिदिन साफ करें।
शिव मंदिर में जाएं और जल, दूध, चीनी, घी, दही और शहद (पंचामृत) से भगवान शिव का अभिषेक करें।
सावन में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
धार्मिक कार्यों पर जोर दें।
गरीबों को भोजन कराएं।
ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें।
ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।
संतुलित और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें।
क्या न करें?
तामसिक भोजन मांस, अंडे, लहसुन और प्याज खाने से बचें।
इस माह में शराब का सेवन गलती से भी न करें।
तामसिक चीजों से दूर रहें।
शिव पूजा में हल्दी शामिल न करें।
शिव जी को केतकी का फूल चढ़ाने से बचें।
सावन में दूध पीने से बचें।
पैकेज्ड चीजों का सेवन से बचें।
किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।
किसी के बारे में गलत बातें न बोलें।
अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।

