Selenium-Rich Foods : हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने में मदद करने में सेलेनियम एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण एंटी-ऑक्सीडेंट स्त्रोत है, जो खतरनाक फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। सेलेनियम (Selenium) की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे थायराइड, मानसिक तनाव, डीएनए बनाने में समस्या, सेल डैमेज, इन्फेक्शन, अंधापन आदि। Selenium-Rich Foods
ऐसे में सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। अधिकतर मछली, अंडे, नट्स और सूरजमुखी के बीज सेलेनियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। आइए जानते हैं सेलिनियम से भरपूर फूड्स के बारे में, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में सेलेनियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिनमें से पालक में भरपूर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है। इसके अलावा पालक फाइबर और आयरन का भी बेहतरीन सोर्स है। जो खून की कमी को दूर करता है। साथ ही, पाचन तंत्र मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
ब्राजील नट्स
ब्राजील नट्स में सेलेनियम के साथ-साथ विटामिन-ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को स्वस्थ रखता है और कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी होते हैं।
ब्राऊन राइस
ब्राउन राइस भी सेलेनियम का अच्छा विकल्प है। इसलिए इसे भी अपनी डाइट प्लान में जरुर शामिल करें। इसके अलावा, मशरूम, चिकन, शेल फिश, टर्की आदि फूड्स में भी सेलेनियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इन खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। सेलेनियम के साथ-साथ यह अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
मछलियां
मछलियां सेलेनियम का बेहतर स्त्रोत मानी जाती हैं। सर्डिन और रोहू में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही, मछलियां प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन-डी का भी काफी अच्छा स्रोत होती हैं, जो अनेक तरह से हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करती हैं।
अंडे
अंडे में सेलेनियम के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन बी और विटामिन-डी भी पाए जाते हैं। ये मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, हड्डियों के निर्माण में भी मदद करते हैं।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज सेलेनियम के अच्छे स्रोत होते हैं। साथ ही., ये विटामिन-ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम के भी बेहतर स्रोत होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। विटामिन-ई त्वचा को स्वस्थ रखता है और कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और दाँतों के लिए लाभकारी होते हैं।

