South Africa vs Australia : साउथ अफ्रीका (South Africa) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली है। टीम ने शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 5 विकेट से हराया। WTC Final 2025
साउथ अफ्रीका की टीम क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, टीम ने 27 साल के बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। south africa icc trophies
अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जिंदा 241 यात्रियों की मौत
लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम (The Lord’s Stadium) में मैच के चौथे दिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका ने 282 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 136 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली। काइल वेरियन ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ सिंगल लिया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे 4 रन बनाकर डेविड बेडिंघम (21 रन) के साथ नॉटआउट रहे। ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। australia-south africa
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 218 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली थी। kevin pietersen

