Sugar Alternatives : चीनी हमारी सेहत (Health) को खराब करती है। इसके कई घातक परिणाम हो सकते हैं, खासकर अगर इसे डाइट में ज्यादा मात्रा में शामिल किया जाए। चीनी खाने से होने वाली बीमारियां में डायबिटीज (DIABETES) सबसे आम है। दवाओं और सही खानपान से यह लाइलाज बीमारी नियंत्रित की जा सकती है। ऐसे में, इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपनी खाने-पीने की आदतों का बहुत ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से चीनी खाने पर बहुत सावधान रहना चाहिए। Sugar Alternatives
चीनी खाने से मधुमेह के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यही कारण है कि चीनी को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर करने की जरूरत है, लेकिन शक्कर के बिना चाय-कॉफी या अन्य मीठे खाने बेस्वाद लगते हैं। यही कारण है कि आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप डायबिटीज में अपनी डाइट में शामिल कर चीनी को रिप्लेस कर सकते हैं। Sugar Alternatives
शहद

शहद का उपयोग बीते कई समय से नेचुरल स्वीटनर के रूप में किया जाता रहा है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहचर बनाने में मदद कर सकते हैं।
कोकोनट शुगर
अपनी नेचुरल मिठास की वजह से नारियल चीनी का एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। हाल के वर्षों में नेचुरल स्वीटनर के रूप में कोकोनट शुगर तेजी से लोकप्रिय हो गया है। इसे नारियल के ताड़ के पेड़ों के रस से बनाया जाता है।
डेट शुगर
डेट शुगर यानी खजूर की चीनी सूखे खजूर से बनाई जाती है, जिसे पीसकर पाउडर बना लिया जाता है। इसमें सामान्य चीनी की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें कुछ विटामिन और मिनरल भी होते हैं।
मेपल सिरप
मेपल सिरप एक और नेचुरल स्वीटनर है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए रिफाइंड चीनी का एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
स्टीविया
स्टीविया एक प्राकृतिक स्वीटनर है। जीरो कैलोरी और जीरो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से यह डायबिटीज के पीड़ित लोगों के लिए रिफाइंड चीनी का एक बढ़िया विकल्प बनता है।
गुड़

गुड़ लगभग हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किया जाता है। यह भारत में एक लोकप्रिय नेचुरल स्वीटनर है, जो रिफाइंड शुगर की तुलना में एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। यह गन्ने के रस या ताड़ के रस से बनाया जाता है और इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

