Suran For Diabetes : डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसकी समस्या होने पर इंसान को पूरी जिंदगी अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होता है. आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज के लिए किसी काल से कम नही है. Suran For Diabetes
हम बात कर रहे हैं सूरन (Suran) की जिसे कई लोग जिमीकंद के नाम से भी जानते हैं. कई लोग इस सब्जी के बारे में जानते होंगे लेकिन जो इसका नाम पहली बार सुन रहे हैं उनको बता दें कि इस सब्जी का वैज्ञानिक नीम अर्मोफोफ्लस पेओनिफोलियस के नाम से भी जाना जाता है. इस सब्जी का आकार और स्वरूप थोड़ा अजीब लगता है. इसलिए कई लोग इसका सेवन करने से बचते हैं. लेकिन आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ये किसी दवा से कम नही है.
इस सब्जी को ज्यादातर एशियाई देशों में खाया जाता है. सूरन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरौटीन गुण पाए जाते हैं. इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है. इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, विटामिन बी1, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, नियासिन, विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है.
कैसे फायदेमंद है सूरन
सूरन में एलेंटॉइन नाम का केमिकल कंपाउंड पाया जाता है. यह एक एंटी डायबिटिक प्रभाव होता है. जो डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इससे कब्ज, कोलेस्ट्रॉल, खांसी, पाइल्स, अस्थमा जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं.

