UP IAS Officers Transfer : योगी सरकार ने रविवार रात 10 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए।
इनमें 7 विभागों के प्रमुख और तीन के अपर मुख्य सचिव शामिल हैं।मंत्रियों की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल को हटा दिया गया है।

CM योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के करीबी और उनके बैचमेट अमृत अभिजात को फिर ताकत मिली है। उन्हें अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का चार्ज भी दिया गया है।

