UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रत को एक साथ 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इन तबादलों में 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है.
नोएडा की डीएम मेधा रूपम के हसबैंड मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा 5 जिलों के CDO के साथ ही परिवहन आयुक्त समेत दो कमिश्नर के तबादले दिए गए हैं. 1 प्रमुख सचिव और 4 विशेष सचिव के स्तर पर भी बदलाव किये गए हैं.
नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति
सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह
श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग
बुलंदशहर: कुमार हर्ष
शामली: आलोक यादव
सहारनपुर — अरविंद कुमार चौहान
अमरोहा: नितिन गौड़
हमीरपुर: अभिषेक गोयल
रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका
फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव: घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह
मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी
औरैया: बृजेश कुमार
आगरा: मनीष बंसल
झांसी: गौरांग राठी
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी
कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमे अरविंद मल्लप्पा बंगरी को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है.
नितीश कुमार, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, श्रुति- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा की प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह
माध्यमिक शिक्षा की सचिव और दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल की आयुक्त नियुक्त किया गया है.

