UP IAS Transfer : यूपी की योगी सरकार ने देर रात 8 महिला अफसरों समेत 21 आईएएस का ट्रांसफर किया है। इनमें ज्यादातर प्रमोशन आए अफसर हैं, जिन्हें नई तैनाती मिली है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा, निर्वाचन, वित्त, राजस्व, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा और महिला कल्याण जैसे विभागों के अफसरों में भी फेरबदल किया गया है। अपर्णा यू को प्रमुख सचिव राजस्व, एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया है। इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से उसी विभाग में सचिव बनाए गए हैं। transfers 21 IAS officers
किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती
आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक, मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है. योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता में तैनात किए गए हैं. आईएएस सारिका मोहन को सचिव वित्त विभाग से सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. IAS officers transfers

आईएएस नवीन कुमार जीएस को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग से सचिव वित्त विभाग बनाया गया है. अरुण प्रकाश को विशेष सचिव नगर विकास से विशेष सचिव राजस्व विभाग की जिम्मेदारी की गई है. रवींद्र कुमार को सचिव नगर विकास विभाग बनाया गया है. दिव्य प्रकाश गिरि को सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
कृष्ण कुमार को सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सुधा वर्मा सचिव राजस्व विभाग, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण, राजेंद्र सिंह को विशेष सचिव समाज कल्याण के साथ सचिव एससी/एसटी आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संजीव सिंह को विशेष सचिव वित्त विभाग से निदेशक समाज कल्याण विभाग दिया गया है.
उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के साथ प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विभाग बनाया गया है, श्री कुमार प्रशांत को सचिव गृह विभाग, संदीप कौर से सचिव वित्त विभाग में भेजा गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल नया पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

