Upcoming Latest Releases: 7 से लेकर 13 जुलाई के बीच सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक लेटेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज (OTT Releases This Week) को रिलीज किया जाना हैं। आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन से थ्रिलर फैंस का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। Upcoming Latest Releases
ओटीटी पर आ रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज, देखी लिस्ट?
मूनवॉक (Moonwalk)
मलयालम सिनेमा की तरफ से इस बार एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर के जॉनर से हटकर कुछ नई पेशकश की जा रही है, जो एक डांस थीम वाली फिल्म मूनवॉक के जरिए ऑडियंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्शन से प्रेरित एक डांस ग्रुप की कहानी आपको इस साउथ मूवी में देखने को मिलेगी, जो 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी।
आप जैसा कोई (Aap Jaisa Koi)
आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि जुलाई के दूसरे सप्ताह में खत्म होने वाला है। 11 जुलाई को ये रोमांटिक थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
भारत की पहली हिंदी वाइडस्क्रीन फिल्म
नारिवेट्टा (Narivetta)
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार टोविनो थॉमस की सच्ची घटना पर आधारित क्राइम ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म नारिवेट्टा भी इस वीक की ओटीटी रिलीज में शामिल है। 2003 में हुए मुथंगा हादसे की कहानी से प्रेरित ये फिल्म 11 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर स्ट्रीम होगी।
जियाम (Ziam)
कोरियन ड्रामा के शौकीन के लिए इस वीक एक बेहतरीन थ्रिलर आने वाला है, जिसका नाम जियाम है। जॉम्बी अटैक और सर्वाइवल की अनोखी कहानी आपको इस के-ड्रामा फिल्म में देखने को मिलेगी। 9 जुलाई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops Season 2)
भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। के के मेनन स्टारर स्पेशल ऑप्स 2 को 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
मालिक (Maalik)
अब तक सिनेमाघरों में स्त्री 2 और भूल चूक माफ जैसी मूवीज के जरिए दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता राजकुमार राव अब एक्शन अवतार में दिखेंगे। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी मालिक 11 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी में उन्होंने एक कुख्यात गैंगस्टर की भूमिका को अदा किया है।
आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan)
अभिनेता विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस सनाया कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां इसी वीक बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 11 जुलाई को इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

