UTTAR PRADESH NEWS : बुलंदशहर के ADM न्यायिक भरतराम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उन्होंने मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के पीजीआई (PGI, Lucknow) में 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रविवार को बुलंदशहर में ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह उन्हें लखनऊ पीजीआई शिफ्ट किया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भरतराम यादव बुलंदशहर में दो साल से तैनात थे। वह मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले थे।
2025 से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई में शिफ्ट कराया गया था। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।
भरत राम यादव 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे। वह मूल रूप से फैजाबाद जिले के निवासी थे। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनके आकस्मिक निधन से प्रशासनिक विभाग को गहरा आघात पहुंचा है।

