UTTAR PRADESH NEWS : वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 साल के साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई। गर्दन कटते ही खून का फव्वारा निकल पड़ा।
सड़क पर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। वह नवरात्रि के पहले दिन मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहे थे।
हादसा रविवार सुबह 9 बजे कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुआ। कारोबारी बाइक से जा रहे थे। अचानक मांझा उनकी गर्दन पर आकर लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक गर्दन कट चुकी थी। Varanasi news
एक राहगीर युवक कुछ लोगों की मदद से उन्हें बाइक से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यूपी में 20 घंटे के अंदर चाइनीज मांझे से यह दूसरी मौत है। शनिवार को गोरखपुर में 35 साल के युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई थी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी।
यह हाल तब है, जब यूपी में 2016 यानी 10 साल से चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। फरवरी 2026 में योगी सरकार कह चुकी है कि चाइनीज मांझे से मौत होने पर हादसा नहीं, बल्कि हत्या की FIR दर्ज होगी।

