Uttar Pradesh News : फिरोजाबाद में DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया है।
जिला सूचना अधिकारी ने अपने मीडिया व्हाट्सऐप ग्रुप पर शनिवार रात 10.17 बजे राखी शर्मा पर एक्शन की जानकारी दी।
तहसीलदार ने DM के खिलाफ मोर्चा खोला, बोलीं दवाब बनाकर लिया iPhone
उन्होंने बताया- तहसीलदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उस विवादित जमीन मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, जिस पर कब्जे को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच राखी शर्मा ने की थी। इस पूरे प्रकरण की जांच अब मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत करेंगे।दरअसल, आगरा के बल्केश्वर निवासी राखी शर्मा टूंडला तहसील में तैनात थीं।
गुरुवार शाम DM रमेश रंजन ने उनका स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद तहसील कर दिया था। इस आदेश के कुछ ही घंटे बाद राखी ने तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।
DM पर रिश्वत के तौर पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने का आरोप लगाया था। कहा था- उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सीएम योगी से मामले की जांच की मांग की है।

