WEATHER NEWS : यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत 5 जिलों में गुरुवार देर रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है।
तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश से गलन बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा रहा।
आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं। कहीं-कहीं आंधी की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वहां से आने वाली ठंड हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी।
आने वाले दिनों में पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। कई जिलों में कोहरा भी पड़ सकता है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 6.3°C, मेरठ 7.1°C, अयोध्या 7.5°C और कानपुर 7.7°C रहा।
अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जान लीजिए…
18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।
इन जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अगरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

