Weight Gain Cause: जब भी बात वजन बढ़ने की आती है तो इसका एक रीजन होता है घर के बाहर का खाना. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप घर का ही खाना खाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका वजन बढ़ता चला जाता है तो ऐसे में ये एक सोचने वाली बात बन जाती है. समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है. Weight Gain Cause
जानें, क्या है रिवर्स एजिंग का नया ट्रेंड
आपको बता दें कि घर का खाना खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा है इसके पीछे आप कुछ बातों को नजर अंदाज कर रहे हैं. जो आपके वजन बढ़ने का कारण बनती हैं. आइए जानते हैं कि वो क्या गलतियां है जो आपके वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं.
घर का खाना खाने के बाद भी वजन क्यों बढ़ता है (Ghar ka Khana Khane ke Baad Bhi Wajan Kyu Badhta hai?)
अगर आप घर का खाना खा रहे हैं लेकिन आपने अपने फूड पोर्शन का ध्यान नहीं रखा है तो यह वजन आपके वजन बढ़ने का कारण हो सकती है.
कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग खाना खत्म करने के लिए ओवरइटिंग कर लेते हैं ये भी एक वजह हो सकती है वजन के बढ़ने की.
महुआ महिलाओं के लिए हो सकता है अमृत, जानिए फायदे
रोज गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिक्स करके पीना शुरु करिए, फायदे…
स्नैकिंग करना भी वजन बढ़ने की वजह हो सकती है. यह एक ऐसी गलती है, जिसकी वजह से आपका पूरा वेट लॉस प्लान बिगड़ जाता है. भले ही आप घर पर खाना बनाकर खा रहे हैं, लेकिन अगर आप बार-बार स्नैकिंग करते हैं तो इससे आपका कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है.
आपको हमेशा अपनी भूख से थोड़ा कम खाना है. इसके साथ ही अपनी डाइट में रोटी और चावल की जगह सब्जियों और दाल की मात्रा ज्यादा रखें.
घर पर बने खाने में बहुत ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल करना भी वजम बढ़ने का कारण हो सकता है.

