West Bengal News : सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) शनिवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।
बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
शपथ समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, 4 गोलियां मारी
West Bengal News : Mamata Banerjee बोलीं -हम हारे नहीं, हराया गया
इस दौरान पीएम ने BJP के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए।

