Diabetes: डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। कई बार कुछ लोगों को इस बीमारी का तब पता चलता है जब इससे शरीर के कुछ भागों (आंखों, किडनी, हार्ट) को नुकसान हो जाता है। इस बीमारी का समय पर पता करना बहुत जरूरी है। Diabetes
डायबिटीज का किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। किडनी का खराब होना जानलेवा हो सकता है। आज हम आपको डायबिटीज के शुरूआती लक्षण बताएंगे, अगर आपको भी अपने शरीर इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप शुगर टेस्ट जरूर करवाएं। शुरू में ही इस समस्या पर ध्यान दे दिया जाए तो आप बाकी हेल्थ प्रॉब्लम से बच सकते हैं।
बार-बार बाथरूम जाना
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो बार-बार पेशाब आने लगता है। शरीर में इकट्ठा हुआ शुगर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर आने लगता है।
थकावट महसूस करना
अगर आप सारा दिन आलसी बने रहते है और थोड़ा-सा काम करने पर थकावट महसूस करने लगते हैं या फिर पूरी रात सोने के बाद भी आपको महसूस होता है कि नींद नहीं पूरी हुई तो अपना शुगर टेस्ट जरूर करवा कर देखें।
HOW TO GET BLACK HAIR NATURALLY
गर्मियों में पीते हैं गन्ने का जूस, तो जान लें नुकसान
खुजली करने पर जख्म बनना
जब कभी शरीर के किसी भी भाग पर खारिश करने से जख्म बन जाता है और जल्दी ठीक नहीं हो पाता तो आपका शुगर लेवल बढ़ा हो सकता है। इस तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत ईलाज की जरूरत हो सकती है।
स्किन प्रॉबल्म
शुगर लेवल बढ़ने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगती है। फेस पर मुहांसे और ब्लैकहेड्स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं।
नजर कमजोर होना


