रावण संहिता एक प्राचीन ग्रन्थ है। माना जाता है कि दशानन रावण सभी शास्त्रों का जानकार और श्रेष्ठ विद्वान था। उसने ज्योतिष, तन्त्र, मन्त्र जैसी अनेक पुस्तकों की रचना की थी। इन्हीं में से एक रावणसंहिता है।
रावन संहिता वास्तव में एक ज्योतिषीय ग्रंथ है , इसमें ज्योतिषीय फलकथनो के आलावा भी बहुत कुछ है परन्तु मूलतः यह ज्योतिष ग्रंथ है रावण ने बिल्व पत्र पूजन का विशेष महत्व बताया है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार रावण संहिता के अध्याय 4 में बिल्व वृक्ष से सम्बन्धित बातों का उल्लेख किया है, जिनको अपनाकर अपार लक्ष्मी प्राप्त की जा सकती है।
वर्तमान समय में आप किसी भी कारण से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए एक अचूक उपाय है। रावण संहिता और अरुण संहिता में ज्योतिष और तंत्र से संबंधित सैंकड़ों उपाय बताए गए हैं। उक्त उपायों के बारे में कहा जाता है कि यह अचूक होते हैं। उक्त उपायों को ज्योतिष की महान और रहस्यमयी लाल किताब में भी संग्रहित किया गया है।…तो जानिए आर्थिक तंगी को दूर करने का अचूक उपाय।
उपाय नंबर 1 : किसी भी शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और सवा सौ ग्राम ही मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर मां लक्ष्मी से अपने घर में स्थायी रूप से रहने की प्रार्थना करते हुए उनसे क्षमा मांगे। इसके बाद उक्त रुमाल को ले जाकर किसी साफ, शुद्ध एवं बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि यह सामग्री किसी नाले या गंदी नहर में न बहाएं। नदी में ही बहाना उत्तम होगा। उक्त उपाय रावण संहिता का है।
उपाय नंबर 2 : किसी भी चौराहे पर खड़े होकर काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार घुमाकर 4 दाने चारों दिशाओं में और एक दाना आकाश की ओर उछाल दें। इससे अवश्य ही अकस्मात् धन लाभ होगा।
इस लेख में दिए गए उपाय से वेबसाइट को सरोकार नहीं है। यह रावण संहिता में लिखे लेख पर आधारित है।

