Diwali 2026 : हर साल दिवाली (Diwali Puja) का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपावली (Diwali Puja) का त्योहार धनतेरस (Dhanteras) से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। Diwali 2026
कभी खाली नहीं होगी तिजोरी
दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इससे साधक को धन-धान्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। Diwali Puja
पूजा में जरूर रखें ये चीजें
कौड़ी और गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माने गए हैं। ऐसे में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा में 5 पीली कौड़ी और 9 गोमती चक्र जरूर रखें है और अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती। Diwali Puja 2026
करें इस मंत्र का जाप
दीपावली की रात को कमल गट्टे की माला से ‘ॐ कमलायै नमः’ मंत्र का 41 माला जप करें। दीपावली के दिन रात्रि में साफ-सुथरे व नए वस्त्र पहनकर महालक्ष्मी स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें। इससे साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
दीपावली के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्योदय तक अखंड दीपक जलाएं। साथ ही दिवाली पर शुभ मुहूर्त में घर या अपने कार्यस्थल पर श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है और उसे कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

