Home Remedies: गर्मियां शुरू होते ही कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। कई बार गलत खान-पान के कारण दस्त की समस्या हो जाती है। अगर समय रहते दस्त का इलाज न किया जाए तो इससे शरीर में पानी कमी भी हो सकती है। शरीर को स्वस्थ रखने और दस्त से राहत पाने के लिए कुछ घेरलू नुस्खे अपनाएं। इनको अपनाने से जल्द ही दस्त से राहत मिलेगी। Home Remedies
दस्त रोकने के घरेलू उपाय
- इस समस्या के होने पर 4 कप पानी में 4 छोटी इलायची डाल कर तब तक उबालें जब तक पानी 3 कप न रह जाएं। अब इसे ठंडा करके दिन में हर 4 घंटे के बाद इसे पीएं।
- संतरे के छिलके सूखा लें और पीस कर चूर्ण बनाएं। इसी तरह मुनक्का के सूखे बीज पीस कर चूर्ण बना लें। अब इन दोनों की बराबर मात्रा लेकर पानी में घोल कर पीएं।
- जामुन के पत्तों को सूखा कर पीस लें और फिर इसमें 1/4 चम्मच सेंधा नमक मिला कर इसे दिन में 2 बार खाएं।
- पेट की गर्मी और दस्त रोकने के लिए 7-8 सिंघाड़े खाएं और 1 गिलास लस्सी का सेवन करें।
- खूनी दस्त लगने पर गाय के दूध से बना मक्खन काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को करने के 10 से 15 ग्राम मक्खन खाएं और साथ में 1 गिलास लस्सी पीएं।
- दस्त लगने पर ईसबगोल को दही में डाल कर खाएं।
- दस्त से राहत पाने के लिए 5 ग्राम जीरा और 5 ग्राम सौंफ लेकर उसे पीस कर चूर्ण बनाएं। फिर 1 गिलास पानी के साथ इसका 1 चम्मच लें।

