HEALTH: महिलाओ में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी आम देखने को मिलती है, जिसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। HEALTH
सफेद पानी का मासिक धर्म से पहले या बाद में आना स्वाभाविक हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना रोग होता है। यह बीमारी किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। शरीर में कमजोरी, इंफेक्शन, गठान, कोई घाव या अलसर के कारण होने वाली इस समस्या में डाइट का बहुत ख्याल रखना पड़ता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन इस समस्या को और भी बढ़ा देता है। इस बीमारी में अगर पेशेंट इलाज के साथ-साथ इन चीजों से परहेज कर लें तो यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है। आइए जानते हैं व्हाइट डिस्चार्ज में आपको किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

- व्हाइट डिस्चार्ज के कारण
- योनि की साफ सफाई न रखना
- किसी से ज्यादा घबराहट होना
- पोषक आहार में कमी
- गर्भाशय में कोई चोट लगना
- यूरीनरी ट्रैक्स इंफैक्शन
- बैक्टीरिया या कोई फंगल इंफैक्शन
- डायबिटीज या एनीमिया
-
इन चीजों से करें परहेज
- व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में शराब, सिगरेट और तम्बाकू के उपयोग से दूर रहें।
- अगर आपको यह प्रॉब्लम है तो भारी, तली हुई, मसालेदार और खट्टी चीजों से दूर बना लें। क्योंकि यह भी ओवरी में इंफ्लामेशन करते हैं।
- ल्यूकोरिया में महिलाओं को मांस, मछली, मटन, का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद एनिमल प्रोटीन शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाता है, जोकि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को बढ़ावा देता है।
- अपनी डाइट में ब्रेड या मशरूम को भी शामिल न करें। इससे भी ल्यूकोरिया की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।
- व्हाइट डिस्चार्ज में आपको खमीर वाले फूड्स जैसे- इडली, डोसा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनका सेवन आपकी प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।
- वैसे तो सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस समस्या में बैंगन, करेला, अरवी और अधिक आलू और प्याज ना करें।
- कड़क चाय, कॉफी, एल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक को अधिक पीना इस प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है।

